By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2023
नयी दिल्ली/रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात को झारखंड के अभियंता वी के राम को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार यह धनशोधन मामला राज्य ग्रामीण विकास विभाग और उसकी कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। अधिकारियों के मुताबकि, झारखंड की राजधानी रांची में ईडी कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद राम को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया।