ईडी ने धन शोधन के मामले में एम3एम के दो प्रवर्तकों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2023

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंचकूला स्थित विशेष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के मामले से संबंधित धन शोधन के मामले में गुरुग्राम स्थित रियल्टी समूह एम3एम के निदेशक बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों निदेशकों को एजेंसी ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया था। धन शोधन के जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, वह अप्रैल में विशेष अदालत के पूर्व न्यायाधीश, उनके भतीजे और एम3एम समूह के तीसरे निदेशक रूप कुमार बंसल के खिलाफ हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्राथमिकी से संबंधित है।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates: बाजार की शुरूआत सपाट, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

ईडी ने एक जून को आईआरईओ समूह और इसके प्रवर्तक ललित गोयल से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में एम3एम प्रवर्तकों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ छापेमारी की। इसके बाद, एजेंसी ने रूप कुमार बंसल और दो अन्य निदेशकों बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया। इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से पांच जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया गया। हालांकि, ईडी ने अब उन्हें एसीबी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता