जम्मू-कश्मीर शस्त्र लाइसेंस जारी करने के मामले में ईडी ने 4.69 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 2012 से 2016 के बीच कथित अवैध शस्त्र लाइसेंस जारी करने से जुड़े धन-शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4.69 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, बैंक में जमा राशि, प्लॉट, फ्लैट और मकानों की कुर्की के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत एक अंतरिम आदेश जारी किया गया है। ईडी ने इस मामले में पिछले महीने एक आईएएस अधिकारी, कश्मीर प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ ही शस्त्र डीलरों के खिलाफ छापेमारी की थी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी किसी विशेष जाति, धर्म के नहीं बल्कि एक जन नेता हैं: नकवी

ईडी ने आरोप लगाया कि शस्त्र लाइसेंस जारी करने और रक्षा कर्मियों के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए सरकारी अधिकारियों ने शस्त्र डीलरों और दलालों से कमीशन के तौर पर राशि सीधे अपने और अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में प्राप्त की।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री