ED ने 1,986 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की PACL की नई संपत्तियों को कुर्क किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने चंडीगढ़ स्थित पीएसीएल (पर्ल्स ग्रुप) के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत 1,986 करोड़ रुपये से अधिक की नई संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इस समूह पर 48,000 करोड़ रुपये की पोंजी योजना को अंजाम देने का आरोप है।

इसमें कहा गया है कि इस धोखाधड़ी से कथित तौर पर प्राप्त अवैध धन का एक हिस्सा इन 37 संपत्तियों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया था। ईडी की जांच पीएसीएल लिमिटेड, इसके दिवंगत प्रवर्तक निर्मल सिंह भंगू और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक मामले से जुड़ी है।

भंगू का निधन अगस्त 2024 में हुआ था। ईडी के अनुसार, पीएसीएल की कंपनियों और व्यक्तियों ने कृषि भूमि की बिक्री और विकास की आड़ में भारत भर के लाखों निवेशकों से धोखाधड़ी करके 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई। वर्ष 2016 में दर्ज किए गए इस मामले के तहत अब तक ईडी द्वारा तीन आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त