'ED का किया जा रहा दुरुपयोग', शशि थरूर बोले- केंद्र सरकार नेशनल हेराल्ड के खिलाफ कर रही ब्रिटिश साम्राज्य जैसा व्यवहार

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2022

नयी दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारतीय सरकार नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ वही कर रही है जो ब्रिटिश साम्राज्य ने उस समय किया था। आपको बता दें कि संसद के मानसून सत्र में ईडी कार्रवाई को लेकर भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही कई बार के स्थगन के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

उन्होंने कहा कि यह एक अनुचित कार्यवाही है और यह आभास देता है कि वास्तव में यह तानाशाही है और यह हम नहीं होने देंगे क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है... लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारतीय सरकार नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ वही कर रही है जो ब्रिटिश साम्राज्य ने उस समय किया था।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेताओं ने दिया इस्तीफा, जिग्नेश मेवानी के बढ़ते कद से थे खफा ! 

राहुल का PM मोदी पर हमला

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा था कि ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव बनाकर हमें चुप कर देंगे। हम चुप नहीं होने वाले। इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कर रहे हैं, उसके खिलाफ हम खड़ेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड समेत 12 स्थानों पर छापेमारी के एक दिन बाद यंग इंडिया के दफ्तर को अस्थायी रूप से सील कर दिया।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प