तृणमूल के गोवा की राजनीति में आने के बाद ईडी ने मुझे 10 बार बुलाया: अभिषेक बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2022

पणजी| तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जब से उनकी पार्टी ने गोवा की चुनावी राजनीति में कदम रखा है, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें भाजपा के इशारे पर आठ से दस बार तलब किया है।

उत्तरी गोवा के कुम्भरजुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ‘‘सत्ता का दुरुपयोग’’ कर रही है और पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी को निशाना बना रही है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस गोवा में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा