ईडी, CBI के छापे में 90% अभियुक्त विपक्ष के कैसे हैं, दिल्ली के अध्यादेश पर समर्थन को लेकर चिदंबरम बोले- खड़गे देंगे जवाब

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2023

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री ने एक निजी मीडिया समूह से दिल्ली को लेकर केंद्र के लाए अध्यादेश, वित्तीय एजेंसियों के विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई संबंधित मुद्दे पर बात की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि ईडी, सीबीआई द्वारा छापे गए 90% अभियुक्त विपक्षी दलों के कैसे हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: सुलह की कोशिश हुई बेकार! क्या नई पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं सचिन पायलट?

दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार के लाए अध्यादेश के संबंध में किए गए सवाल को चिदंबरम टाल गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली अध्यादेश विवाद पर कांग्रेस के रुख का जवाब मल्लिकार्जुन खड़गे देंगे, मैं नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस अध्यादेश के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की लड़ाई में उनका समर्थन करेगी, पी चिदंबरम ने कहा कि मैं अपने विचार पार्टी के अंदरुनी मंच पर व्यक्त करूंगा न कि मीडिया के मंच पर। मैं अभी भी कांग्रेस का सदस्य हूं और इस तरह केंद्र के साथ दिल्ली सरकार के अध्यादेश के मुद्दे पर पार्टी के रुख को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि