फिर एक्शन में आई ED, पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों के घर सुबह की छापेमारी

By रितिका कमठान | Jan 12, 2024

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की टीम एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के घर पर छापेमारी की है। नगर निगम के नौकरी घोटाले से ही ये रेड संबंधित है। ईडी की टीम ने शुक्रवार की सुबह अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस से संबंधित ठिकानों पर रेड की है। वहीं दूसरी रेड मंत्री तापस रॉय के ठिकाने पर की जा रही है। इस कड़ी में कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में प्रवर्तन निदेशालय की टीम तलाशी और जब्ती करने में जुटी हुई है।

ईडी टीम पर भीड़ ने किया था हमला

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने इससे पहले भी राशन घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने बेकाबू होकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम को निशाना बनाया था और हमला कर दिया था। भीड़ ने कथित तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को निशाना बनाया था। सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी को भी इस दौरान निशाना बनाया गया है। इस हमले में प्रवर्तन निदेशालय के तीन अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थी।

इस हमले के बाद सीपीएफ बल के सुरक्षाकर्मियों की बैठक हुई थी जिसमें सीएपीएफ की तैनाती को लेकर योजना बनाई गई थी। छापेमारी के लिए जाने वाली टीम के साथ अब महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा ताकि बाधा डालने वाली महिलाओं को हटाया जा सके। बता दें कि ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल में कोर्ट ने ईडी की टीम को सुरक्षा प्रदान की है, जिसके बाद शुक्रवार को फिर से छापेमारी शुरू की गई है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता