Chhattisgarh Medical Supply Scam | ईडी ने 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ चिकित्सा आपूर्ति ‘घोटाला’ मामले में छापे मारे

By रेनू तिवारी | Jul 30, 2025

छत्तीसगढ़ में  500 करोड़ रुपये का चिकित्सा आपूर्ति घोटाला उजागर हो रहा है। माना जा रहा है इस स्कैम में कई बड़े लोगों ने मोटी रकमें अपनी जेब में भरी है। इस घोटाले की जानकारी जब जांच ऐजेंसियों को हुई तो उन्होंने मामले की जांच के लिए छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के चिकित्सा आपूर्ति घोटाले की धन शोधन जांच के तहत बुधवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रायपुर, दुर्ग और आसपास के इलाकों में कुछ सरकारी अधिकारियों, चिकित्सकीय सामान के आपूर्तिकर्ताओं और एजेंट के अलावा कुछ ‘‘बिचौलियों’’ से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: 1952 के बाद Russia में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही, US, Japan अलर्ट, भारत की स्थिति पर आया INCOIS का बयान

एसीबी/ईओडब्ल्यू ने 22 जनवरी को रायपुर स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अधिकारियों के साथ-साथ चार कंपनियों मोक्षित कॉर्पोरेशन (दुर्ग), सीबी कॉर्पोरेशन (दुर्ग), रिकॉर्ड्स एंड मेडिकेयर सिस्टम एचएसआईआईडीसी (पंचकुला, हरियाणा) और श्री शारदा इंडस्ट्रीज (रायपुर) के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग के घर से 85.5 लाख रुपये का सोना चोरी, तीन घरेलू सहायिकाओं पर मामला दर्ज

ऐसा आरोप है कि इस घोटाले में स्वास्थ्य केंद्रों में इन वस्तुओं की आवश्यकता/उपलब्धता की जांच किए बिना रासायनिक रसायनों और उपकरणों की खरीद की गयी। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने कहा था कि सीजीएमएससीएल ने मोक्षित कॉर्पोरेशन और उसकी मुखौटा कंपनी के साथ मिलीभगत करके जनवरी 2022 से 31 अक्टूबर 2023 के बीच अरबों रुपये की खरीदारी की है।

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान