Hemant Soren की तलाश में ED, दिल्ली से लेकर झारखंड तक गहमागहमी, Airport पर भी अलर्ट

By रितिका कमठान | Jan 30, 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सोमवार 29 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर डेरा डाले रखा था। ईडी की टीम ने कथित तौर पर जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन से पूछताछ करने के लिए यह कदम उठाया था। ईडी की टीम ने देर रात तक इस छापेमारी को अंजाम दिया। हालांकि इस दौरान हेमंत सोरेन ईडी की टीम को नहीं मिले। मामले की जांच में ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन की बीएमडब्ल्यू गाड़ी को जब्त कर लिया है। ये गाड़ी हरियाणा के नंबर की है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम में एहतियात बरतते हुए एयरपोर्ट पर भी अलर्ट भेजा है। माना जा रहा है कि सोरेन लापता है और उनसे एजेंसी कोई संपर्क नहीं कर पा रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि ईडी की टीम हेमंत सोरेन के लौटने तक उनके आवास पर ही रहेगी। जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन दिल्ली आने के लिए 27 जनवरी को रांची से रवाना हुए थे। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में एक धनशोधन जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही।

भाजपा ने साधा निशाना

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने सोमवार को दावा किया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के डर से पिछले 18 घंटे से फरार हैं और उसने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन मिलने के मद्देनजर राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पत्रकारों ने राज्यपाल से पूछा कि राज्य में राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर क्या राजभवन के लिए सभी विकल्प खुले हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं संविधान के रक्षक के रूप में पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं। यह राज्यपाल का कर्तव्य है और मैं इसे निभा रहा हूं। समय आने पर फैसला लूंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

IAF का एयर शो Wings Over Ganga वाराणसी में शुरू, 100 विमानों ने गंगा तट पर दिखाई ताकत

Jairam Ramesh ने Ram Mandir जमीन खरीद पर PM Modi को घेरा, चंदे में हेरफेर का लगाया आरोप

Yamuna सफाई के लिए DJB की 9000 करोड़ की योजनाएं शुरू, CM Rekha Gupta ने दिया रोडमैप

J&K Bank का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10.6% उछला, ₹546 करोड़ से अधिक पहुंचा