National Herald case: सिर्फ 50 लाख रुपये में अर्जित कर ली 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति, ईडी ने किया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | May 24, 2025

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े एक और बड़े खुलासे में प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दोनों वरिष्ठ नेताओं से जुड़ी एक कंपनी को भारी रकम दान करने के लिए कहा गया था। केंद्रीय एजेंसी ने अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि यंग इंडियन लिमिटेड को कई कांग्रेस नेताओं से लाखों की रकम मिली है। वित्तीय अनियमितताओं को छिपाने के लिए कंपनी की अब जांच की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी दान के बहाने यंग इंडियन लिमिटेड को हस्तांतरित धन के प्रत्यक्ष लाभार्थी थे। मात्र 50 लाख रुपए में 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की।

इसे भी पढ़ें: लूटा है तो लौटाना है... सोनिया और राहुल के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर बोली BJP

दानदाताओं में 2019 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार गली अनिल कुमार ने जून 2022 में 20 लाख रुपये का योगदान दिया है। पूर्व विधायक अली शब्बीर ने भी 20 लाख रुपये का दान दिया, जबकि तत्कालीन तेलंगाना कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पी सुदर्शन ने 15 लाख रुपये दिए। कथित तौर पर सबसे अधिक एकल दान, 25 लाख रुपये, तेलंगाना कांग्रेस के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष से आया था। ये सभी योगदान एक महीने के भीतर किए गए थे। ईडी की जांच में कर्नाटक और पंजाब में भी इसी तरह के दान पैटर्न का पता चला है। सूत्रों के मुताबिक, दिग्गज कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कथित तौर पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और उनके भाई, सांसद डीके सुरेश को अप्रैल 2022 में 25-25 लाख रुपये दान करने का निर्देश दिया था। उसी महीने, शिवकुमार से जुड़े एक ट्रस्ट, नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट ने यंग इंडियन को 2 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प