दिल्ली शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, तिहाड़ में पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

दिल्ली शराब घोटाला में अब प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पहले सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ाई और अब ईडी की तरफ से भी बड़ी कार्रवाई सामने आई। तिहाड़ में मनीष सिसोदिया से पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सोदिया से कल आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी।  कल राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया ने बेल पेटीशन लगाई थी। लेकिन अब वो संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि ईडी ने उन्हें दोबारा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें प्रोटेक्शन वारंट लेना होगा। जिसके बाद ईडी तिहाड़ जेल से मनीष सिसोदिया को अपनी कस्टडी में ले लेंगे। फिर उनसे पूछताछ की जाएगी। जब तक कोर्ट की तरफ से अनुमति रहेगी, तब तक उनसे पूछताछ की जा सकती है। 

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल