ED ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक और गिरफ्तारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

नयी दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में चनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कोष का कथित तौर पर ‘‘प्रबंधन’’ किया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि ईडी की जांच ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है और एजेंसी इस मामले में एक भी रुपया बरामद करने या सबूत ढूंढने में असमर्थ है। 

चनप्रीत सिंह को पहले इसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी गिरफ्तार किया था। धन शोधन का मामला सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने अदालत को सूचित किया है कि चनप्रीत सिंह ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आप के प्रचार के लिए नकद भुगतान का ‘‘प्रबंधन’’ किया था और उनका पार्टी के साथ ‘‘जुड़ाव’’ है।

प्रमुख खबरें

सड़क हादसों पर लगाम के लिए Bharat NCAP 2.0 लाएगा केंद्र, Nitin Gadkari ने बताया प्लान

Podcast के बहाने बिछाया गया जाल: Delhi में CJP नेता Vijeta Dahiya को मिली जान से मारने की धमकी

Earthquake in Tibet: भीषण बाढ़ की त्रासदी के बाद भूकंप के झटके, 4200 से ज्यादा लोग अब भी मीसिंग

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक: Chennai को मिलेगी Olympic City और F1 रेसिंग का नया हब!