भाजपा पर बरसे नाना पटोले, बोले- राजनीतिक बदले की भावना से सोनिया गांधी को भेजा गया ईडी का नोटिस

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 11, 2022

मुंबई। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार, विपक्ष को चुप कराने के लिए ईडी, आयकर और सीबीआई जैसी केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार पर यह हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है । उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की इस तानाशाही के सामने कांग्रेस नहीं झुकेगी। पटोले ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा भेजा गया नोटिस राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस तानाशाही का डट कर मुकाबला करेगी।

उन्होंने कहा कि साल 2015 में बंद हुए इस मामले की फाइल को दोबारा खोलना गांधी परिवार को बेवजह परेशान करने का एक तरीका है। मोदी सरकार जानबूझकर कांग्रेस नेतृत्व को परेशान कर रही है। सरकारी एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस तरह के दबाव या तानाशाही के आगे नहीं झुकेगी। नाना पटोले ने कहा कि इस तरह की साजिश के बावजूद कांग्रेस पार्टी देश की जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी और मोदी सरकार से जवाब मांगती रहेगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड बनाने का निर्णय, नाना पटोले ने साधा निशाना 

नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पहले ईडी कार्यालय में पार्टी सांसद राहुल गांधी से भी पांच दिनों तक रोजाना 10 घंटे पूछताछ कर उन्हें परेशान किया गया था । उन्होंने कहा कि ईडी जैसी सरकारी संस्थाएं मोदी सरकार के इशारों पर नाच रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी भी जांच से नहीं डरती। इसका जवाब लोकतांत्रिक व कानून के जरिए दिया जाएगा। पटोले ने कहा कि लेकिन यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि कांग्रेस नेतृत्व को बेवजह राजनीतिक साजिश के तहत परेशान किया जाए। कांग्रेस पार्टी इस तरह की साजिश की कार्रवाई का विरोध करेगी और समय आने पर सड़कों पर उतर कर इसका मुकाबला भी करेगी ।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है