Arvind Kejriwal की मुश्किलों के और बढ़ाने की तैयारी में ED, दाखिल कर दी कोर्ट में नई याचिका

By अभिनय आकाश | May 20, 2024

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की। ईडी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। एजेंसी ने अदालत को बताया कि केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं और उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने आवेदन को लंबित रखा है, जिस पर 2 जून को सुनवाई होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: विभव कुमार क्यों कहे जाते हैं Kejriwal’s Man Friday, मिला है टाइप-VI बंगला, किस राज्य से दिल्ली आए? जानिये सबकुछ

ईडी ने अपनी ताजा चार्जशीट में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आबकारी नीति जांच में आरोपी बनाया है। विस्तृत आरोप पत्र दायर किया गया है। केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता हैं जिन्होंने दिल्ली के सीएम के रूप में अपने पद का इस्तेमाल 'कंपनी' यानी आप द्वारा पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम) की धारा 4 के तहत दंडनीय मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध को सुविधाजनक बनाने के लिए किया।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल