Saudi Arabia के दम्माम में King Fahd Airport पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में फारस की खाड़ी के तट पर स्थित दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में सऊदी अरब के एक नागरिक की मौत हो गई। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार तड़के यह जानकारी दी। प्राधिकरण ने बताया कि बुधवार देर रात हुए इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं और हवाई अड्डे को कुछ नुकसान पहुंचा है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं सऊदी गठबंधन ने बताया कि उसने पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन से किए गए चार हमलों को नाकाम कर दिया। बुधवार देर रात अमेरिका ने अपने कुछ राजनयिकों और अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया।

यह कदम यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से देश में किए गए कई घातक हमलों और संघर्ष बढ़ने की आशंकाओं के बीच उठाया गया। यह ताजा हमला ऐसे समय हुआ है, जब सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अरामको के संचालन वाले एक तेल क्षेत्र में रोके गए ड्रोन का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार, मारे गए लोग नेपाल और फिलीपीन के नागरिक थे, जबकि घायल लोगों में एक पाकिस्तानी और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं।

पिछले महीने हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन को निष्क्रिय किए जाने के बाद उसका मलबा गिरने से सऊदी अरब में रहने वाले यमन के एक नागरिक की मौत हो गई थी। हूतियों की ओर से सऊदी अरब के खिलाफ हमले तेज किए जाने के बाद यह आम नागरिक की मौत का पहला मामला था। इन हमलों में सऊदी अरब के जहाजों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बड़ी बैठक : ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और दिल्ली रैली की बनेगी रणनीति

Asian Para Games 2026 | भारत की सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक (Discus Throw) एफ54 स्पर्धा में रचा इतिहास, जीता स्वर्णिम पदक

Asian Para Games: थुलासिमथी और नितेश पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे