अभिषेक बनर्जी से ईडी ने की 7 घंटे तक पूछताछ, टीएमसी नेता बोले- जनमत के खिलाफ काम कर रही भाजपा

By अंकित सिंह | Sep 02, 2022

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी कोयला चोरी घोटाले में आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे लगभग 7 घंटों तक पूछताछ की है। पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। अभिषेक बनर्जी ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमित शाह विपक्ष रहित देश चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके सामने झुकने को तैयार नहीं हूं। जो हमसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, वे हमें डराने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि ईडी के पांच अधिकारियों का एक दल अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने के लिए बृहस्पतिवार रात कोलकाता पहुंचा था। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने मंगलुरु में 3800 करोड़ के लॉन्च किए मेगा प्रोजेक्ट, पंच प्राणों को फिर दोहराया, जानें क्या कुछ कहा

पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा था कि मेरे परिवार को केंद्रीय एजेंसियों से नोटिस मिला तो कानूनी रूप से लड़ेंगे। अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के भतीजे हैं। अभिषेक बनर्जी को ही ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है। अभिषेक बनर्जी पार्टी महासचिव की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही साथ उन्हीं के नेतृत्व में त्रिपुरा में पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ममता के बाद अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस में दूसरे बड़े नेता हैं। यही कारण है कि ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कह दिया था कि यदि मेरे परिवार को केंद्रीय एजेंसियों से नोटिस मिलता है तो मैं बिल्कुल भी भयभीत नहीं होंगी। इसके खिलाफ में कानूनी लड़ाई लड़ूंगी। उन्होंने कहा था कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। 

प्रमुख खबरें

US-Paraguay फोरम के बाद 10 देशों की दो टूक, लैटिन अमेरिका में तुरंत बंद हों Iran की साजिशें

AIMIM प्रमुख Owaisi का आरोप, Goshamahal में 122 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने के लिए जमा हुए फर्जी Form 7

S Jaishankar का 5 दिवसीय Africa दौरा शुरू, तीन देशों के साथ मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते

BJP कर रही संस्थाओं का गलत इस्तेमाल, ECI पर भड़के JMM MP Vijay Hansdak