ED ने विमानन घोटाले को लेकर प्रफुल्ल पटेल से की आठ घंटे तक पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये के विमानन घोटाले के तहत एयर इंडिया को हुए नुकसान से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में पूर्व नागर विमानन मंत्री तथा राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल से सोमवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पटेल अपराह्न 10 बजे एजेंसी के समक्ष पेश हुए और शाम सात बजने से कुछ पहले वहां से निकले। राज्य सभा सदस्य पटेल मंगलवार को फिर से पेश हो सकते हैं क्योंकि पूछताछ और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग अभी जारी है। वह इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने वाली पहली नामचीन हस्ती हैं। मामले के जांच अधिकारी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत उनके बयान रिकॉर्ड किये और बताया जा रहा है कि संप्रग सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे प्रफ्फुल ने एजेंसी के साथ  सहयोग  किया।

इसे भी पढ़ें: केन्द्र और भाजपा बंगाल में हिंसा भड़काने की कर रही है कोशिश: ममता बनर्जी

ईडी ने तलवार के खिलाफ एक मई को दाखिल आरोपपत्र में दावा किया था कि उसने एमिरेट्स और एयर अरबिया की तरफ से पटेल को संबोधित अनेक पत्रों को अंतिम रूप दिया था। तलवार को एजेंसी गिरफ्तार कर चुकी है और अब वह न्यायिक हिरासत में है। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, तलवार ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइन्स के लिए अनुचित फायदे हासिल किये।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह