प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA मामले में सुशांत की बहन प्रियंका से की पूछताछ, अहम जानकारी मिलने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किया गया। समझा जाता है कि ईडी राजपूत की आमदनी, उनके निजी तथा पेशेवर सौदों के बारे में सूचना हासिल करना चाहती है जिनके बारे में प्रियंका को जानकारी है। ईडी ने इससे पहले राजपूत के पिता के के सिंह तथा उनकी एक और बहन मीतू सिंह के बयान दर्ज किये थे। राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे। उनकी चार बहनें हैं।  

प्रमुख खबरें

Explained LCA Tejas Back | तेजस की वापसी: क्या 40 साल का इंतज़ार और करोड़ों का निवेश वाकई बेकार था?

उनके घर में घुसकर मारेंगे, Pakistan की धमकी पर Abhishek Banerjee का पलटवार, केंद्र की चुप्पी पर साधा निशाना

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

Donald Trump की विनाश वाली डेडलाइन करीब! Iran ने रच डाला बड़ा खेल, परमाणु ढाल बनेंगे ईरानी युवा | Iran-US Tension