दिल्ली शराब घोटाले में ED ने की 40 ठिकानों पर छापेमारी, केजरीवाल बोले- परेशान किया जा रहा

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा लगातार केजरीवाल सरकार पर कथित शराब घोटाले को लेकर हमलावर है। तो वहीं इस मामले को लेकर जांच एजेंसी भी काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने आज कई राज्यों में 40 ठिकानों पर दिल्ली शराब घोटाले को लेकर छापेमारी की है। इससे पहले इस मामले में सीबीआई ने भी कई अधिकारियों से पूछताछ की है। इतना ही नहीं, सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ की है। ईडी की ओर से आज जिन राज्यों में छापेमारी की गई है उनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्र शामिल हैं। इस मामले को लेकर यह छापेमारी दूसरी बार हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: ‘पिछले दरवाजे से सोनिया गांधी को PM बनवाना चाहती है BJP’, गुजरात में बोले केजरीवाल, जानें क्या है पूरा मामला

सीबीआई ने 19 अगस्त को इस मामले में सिसोदिया (50), भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण के दिल्ली स्थित आवास तथा सात राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 19 अन्य स्थानों पर छापे मारे थे। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार में सिसोदिया के पास आबकारी और शिक्षा समेत कई विभाग हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कथित शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के एक कथित स्टिंग ऑपरेशन का हवाला दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या तो इस मामले में कार्रवाई करें या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी अपने पूर्ववर्ती बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें। 

प्रमुख खबरें

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित