ईडी ने ‘अवैध’ सट्टेबाजी मामले में कर्नाटक के विधायक के खिलाफ छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के सी वीरेंद्र ‘पप्पी’, उनके भाई और कुछ अन्य के खिलाफ कई राज्यों में छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोवा में ‘पप्पीज कैसीनो गोल्ड’, ‘ओशन रिवर्स कैसीनो’, ‘पप्पीज कैसीनो प्राइड’, ‘ओशन 7 कैसीनो’ और ‘बिग डैडी कैसीनो’ पर भी छापे मारे गए। ईडी सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र पर किंग567, राजा567, पप्पीज003, रत्ना गेमिंग आदि जैसी ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट संचालित करने का आरोप है और उनके भाई के सी थिप्पेस्वामी पर दुबई से डायमंड सॉफ्टेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज नामक तीन व्यापारिक संस्थाओं को ‘‘संचालित’’ करने का आरोप है। ये संस्थाएं वीरेंद्र की कॉल सेंटर सेवाओं और गेमिंग व्यवसाय से ‘‘संबंधित’’ हैं।

एजेंसी सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु में कुसुमा एच के भाई अनिल गौड़ा नामक व्यक्ति के परिसरों पर भी छापेमारी की गई। कुसुमा ने कांग्रेस के टिकट पर राजराजेश्वरीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद