पोंजी स्कीम से जुड़े पीएमएलए मामले में ईडी ने पीएसीएल प्रमोटर की बेटी के परिसर में छापा मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने कथित 48 हजार करोड़ रुपये की ‘पोंजी स्कीम’ से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पीएसीएल के दिवंगत प्रवर्तक निर्मल सिंह भंगू की बेटी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों में छापेमारी की।

बयान में कहा गया, ‘‘तलाशी के दौरान पीएसीएल और उसके परिवार के सदस्यों से जुड़े ‘डिजिटल दस्तावेज’ और संपत्ति के कागजात सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए।’’

ईडी ने पिछले सप्ताह इस मामले में हेयर को गिरफ्तार किया था। धन शोधन की यह जांच 2015 में पीएसीएल इंडिया लिमिटेड, पीजीएफ लिमिटेड, भंगू और अन्य के खिलाफ निवेशकों से ठगी के मकसद से योजनाएं संचालित करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी है।

प्रमुख खबरें

Gujarat Assembly में वंदे मातरम् पर विवाद, BJP ने Imran Khedawala पर कार्रवाई की मांग की

China के Qingdao बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में भीषण आग, 25 लोगों की मौत

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav बोले- UP की सभी 80 सीटें जीतने पर भी EVM का विरोध जारी रहेगा

Middle East Conflict से शेयर बाजार में हड़कंप, Crude Oil $100 पार होने से बढ़ी Inflation की चिंता