घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में उत्तर प्रदेश के रियल्टी समूह के खिलाफ ईडी ने छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों से 248 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में धनशोधन की जांच के तहत उत्तर प्रदेश स्थित एक रियल्टी समूह के खिलाफ बुधवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

धन शोधन का यह मामला 2021 से घर/व्यावसायिक स्थान खरीदने वालों द्वारा दर्ज कराई गई 87 प्राथमिकियों से जुड़ा है। इन प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की गई और उन्हें उनकी संपत्तियां नहीं दी गईं।

सूत्रों ने बताया कि ‘यूपी रेरा’ (उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) द्वारा किए गए फोरेंसिक ऑडिट के अनुसार, इस मामले में ‘‘अपराध से अर्जित आय’’ 248 करोड़ रुपये है।

उन्होंने दावा किया कि सबूत जुटाने और प्रवर्तकों की संपत्ति जब्त करने के उद्देश्य से यह छापेमारी की जा रही है क्योंकि वे पिछले चार वर्षों से ‘‘फरार’’ हैं। कंपनी के प्रवर्तकों की पहचान पीयूष रस्तोगी, परेश रस्तोगी और दीपक रस्तोगी के रूप में की गई है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद