ED ने Keral में करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक में कथित घोटाले को लेकर नौ स्थानों की तलाशी ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2023

प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई(एम)) के नियंत्रण वाले करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक लिमिटेड में 150 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर केरल में नौ स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया, तलाशी अभियान के दौरान सुनिल कुमार के आवासीय परिसर से 800 ग्राम सोना और साढ़े पांच लाख रुपये जब्त किए गए।

अनिल कुमार के आवास से लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के पांच दस्तावेज जब्त किए गए और दीपक एस के आवासीय परिसर से पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 19 दस्तावेज जब्त किए गए। एजेंसी ने सतीश कुमार द्वारा निपटाए गए 25 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

प्रमुख खबरें

नक्शे से मिटा देंगे, Donald Trump की धमकी के बाद US-Iran में ताबड़तोड़ Missile Attack

Suniel Shetty की नातिन निकली PM Modi की Fan, रोज तस्वीर को भोग में चढ़ाती है लड्डू

Summer Skincare Tips: चेहरे पर Ice Cube लगाना सही या गलत? Experts से जानें फायदे और नुकसान

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर