चेन्नई में बड़ा एक्शन, मिलावटी कफ सिरप मामले में ईडी ने जब्त की फार्मा मालिक की 2 करोड़ की जायदाद

By अभिनय आकाश | Dec 03, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोल्ड्रिफ मिलावटी कफ सिरप त्रासदी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत, श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर के मालिक जी रंगनाथन की 2.04 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति जब्त की है। दूषित दवा पीने से 20 से ज़्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि ज़ब्त की गई संपत्तियों में चेन्नई के कोडंबक्कम में स्थित दो आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जिनके मालिक रंगनाथन और उनके परिवार के सदस्य हैं। यह कार्रवाई 2 दिसंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई थी।

इसे भी पढ़ें: दुबई से ऑपरेट कर रहा शहजाद भट्टी, लॉरेंस-अनमोल की जान को खतरा, ISI कनेक्शन का शक

ईडी ने बड़े पैमाने पर उल्लंघनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं की ओर इशारा किया

एजेंसी के अनुसार, श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर ने निर्माण लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए गंभीर उल्लंघन किए। ईडी ने कहा कि ये लाभ अपराध की आय के रूप में योग्य हैं। जाँचकर्ताओं ने पाया कि कंपनी ने कथित तौर पर दवाइयाँ बनाने के लिए स्वीकृत फार्मा-ग्रेड घटकों के बजाय उद्योग-ग्रेड कच्चे माल का इस्तेमाल किया और आवश्यक गुणवत्ता जाँचों को नज़रअंदाज़ किया। कथित तौर पर, दस्तावेज़ों से बचने के लिए कच्चा माल बिना चालान के नकद में खरीदा गया था।

प्रमुख खबरें

Iraq और तुर्किये ने पाइपलाइन के जरिए तेल निर्यात बढ़ाने के समझौते पर किए हस्ताक्षर

Broad Peak हिमस्खलन में निर्मल पुर्जा सहित 10 पर्वतारोहियों की मौत

Commonwealth Games ग्लास्गो में मुक्केबाजों और पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Commonwealth Games में नरेंदर को रजत, भारत ने जीते रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक