ईडी ने धनशोधन जांच में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़ा भूखंड जब्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत उनकी रिश्तेदार का 30 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का 2.49 एकड़ का भूखंड जब्त कर लिया है। ईडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईडी ने बुधवार को तलाशी के दौरान करूर स्थित भूखंड का पता लगाया था और इसे एक निर्माणाधीन बंगले के साथ अब धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 (1 ए) के अनुसार जब्ती आदेश के तहत रखा गया है। धनशोधन रोधी कानून की यह विशेष धारा जांच एजेंसी को किसी रिकॉर्ड या संपत्ति को जब्त करने के लिए दी गई शक्तियों से संबंधित है, जहां ऐसे रिकॉर्ड या संपत्ति को जब्त करना व्यावहारिक नहीं है।

ईडी ने कहा है कि अशोक बालाजी, निर्मला और पी लक्ष्मी को कई समन जारी किए गए, लेकिन वे ‘‘अभी तक व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए हैं, जो जांच में सहयोग की कमी को दर्शाता है।’’ सेंथिल बालाजी (47) वर्तमान में यहां पुझल जेल में बंद हैं और वह 14 जून को धनशोधन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में बिना विभाग के मंत्री बने हुए हैं। नौकरियों के बदले नकदी घोटाला उस वक्त का है, जब सेंथिल बालाजी पिछली ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) सरकार के दौरान परिवहन मंत्री थे। बाद में वह द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में शामिल हो गए। सेंथिल बालाजी सत्र अदालत के आदेश के आधार पर 12 अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ