भारत दौरे पर आ रहे हैं Ed Sheeran, इन जगहों पर करेंगे परफॉर्म, कब शुरू होगी टिकटों की बिक्री?

By एकता | Nov 29, 2024

दुनियाभर में मशहूर और अपनी एक अलग पहचान रखने वाले हॉलीवुड गायक एड शीरन भारत आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अब तक के सबसे बड़े दौरे के लिए भारत वापस आ रहे हैं। एड शीरन का भारत दौरा 30 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा। गायक के कॉन्सर्ट की टिकट 11 दिसंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होगी। बता दें, भारत के अलावा एड भूटान में पहली बार परफॉर्म करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: फिर करीब आ रहे हैं Ben Affleck और Jennifer Garner! थैंक्सगिविंग पर हुए कोजी, वीडियो वायरल

टिकट बिक्री की जानकारी देते हुए एड ने लिखा, 'भारत 11 दिसंबर को बिक्री पर है। भूटान 30 नवंबर को बिक्री पर है। कतर और बहरीन 6 दिसंबर को बिक्री पर हैं।' बता दें, एड का भारत दौरा महाराष्ट्र के पुणे से 30 जनवरी को शुरू होगा, जहां वह अपनी पहली परफॉरमेंस देंगे। इसके बाद गायक हैदराबाद (2 फरवरी), चेन्नई (5 फरवरी), बेंगलुरु (8 फरवरी), शिलांग (12 फरवरी) और दिल्ली एनसीआर (15 फरवरी) में प्रदर्शन करेंगे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद