मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज के बाद ED ने नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाया

By रेनू तिवारी | Oct 14, 2021

सुकेश चंद्रशेखरन मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को बुलाया है। नोरा को पहले ईडी की तरफ से नोटिस भेजा गया था। इससे पहले  इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। 

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश चंद्रशेखरन द्वारा चलाए जा रहे कई करोड़ की रंगदारी से जुड़े रैकेट में पूछताछ के लिए उन्हें वापस बुला लिया है। कुछ हफ्ते पहले इसी मामले में दिल्ली में जांच एजेंसी ने एक्ट्रेस से 7 घंटे तक पूछताछ की थी।

आशंका है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में अन्य अभिनेताओं ईडी से पूछताछ कर

इसे भी पढ़ें: सुरों का जादू बिखेरने वाली लता मंगेशकर ने सात दशक पहले शुरू हुए गायकी के अपने सफर को याद किया

सकते हैं। दरअसल, जांच एजेंसी जैकलीन से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्हें भी इस मनी लॉन्ड्रिंग से फायदा हुआ है। उनके साथ नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए बुलाया  है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश कथित तौर पर तिहाड़ जेल से जैकलीन फर्नांडिस को स्पूफ बुलाता था।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक