पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां को नोटिस दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुलशन नजीर को दिये गए समन में उनसे 18 अगस्त को श्रीनगर स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमाक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इस मामले को लेकर ईडी पर निशाना साधा और कहा कि यह महज कोई इत्तेफाक नहीं है कि जब भी पार्टी जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की नीति का विरोध करती है, तब हर बार एक समन जारी किया जाता है। गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को उनके दल की ओर से किये गए विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

इसे भी पढ़ें: राहुल समेत कई विपक्षी नेताओं ने किसान संसद पहुंचकर समर्थन जताया, तोमर ने मीडिया इवेंट बताया

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज आपराधिक मामला ईडी द्वारा महबूबा के एक कथित सहयोगी के परिसर में मारे गये छापे में बरामद हुई दो डायरी से संबद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि डायरी में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुछ ऐसे भुगतान का ब्योरा दर्ज है, जोकि कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर किये गए। इस राशि का भुगतान पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की पीडीपी सरकार के कार्यकाल में किया गया था। आरोप है कि इसमें से कुछ लाख रुपये नजीर एवं अन्य लोगों के बैंक खाते में स्थानांतरित किये गए, जिसे लेकर ईडी पूछताछ करना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट