ED ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, दूसरे दौर की पूछताछ के लिए 25 जुलाई को बुलाया

By अंकित सिंह | Jul 21, 2022

नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक बार फिर से समन जारी किया है। आज इसी मामले में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंची थी। लगभग 2 घंटे तक उनसे पूछताछ हुई है। 2 घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया गांधी बाहर लौट आई थी। अब एक बार फिर से दूसरे दौर की पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नया समन जारी किया गया है। इस समन के मुताबिक 25 जुलाई को उन्हें एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की ओर से दावा किया गया था कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब नहीं होने की वजह से आज पूछताछ पूरी नहीं हो पाई। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया था कि प्रवर्तन निदेशालय के पास पूछताछ के लिए प्रश्न नहीं थे। इसलिए उसने सोनिया गांधी को जाने की अनुमति दी।

इसे भी पढ़ें: प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा, सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो क्या ‘सुपर ह्यूमन बींग’ हैं?

जयराम रमेश का दावा

जयराम रमेश ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के पास पूछने के लिए सवाल नहीं थे इसलिए उसने सोनिया गांधी को जाने की अनुमति दे दी। जयराम रमेश ने कहा कि आज सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय गई थीं और उनसे 2 से 3 घंटे तक पूछताछ की गई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी को जाने की अनुमति दी क्योंकि उनके पास पूछने के लिए और कुछ नहीं था। इसके साथ ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी ने से कहा है कि ईडी के अधिकारी उनसे जितने चाहे उतने सवाल पूछ सकते हैं। हालांकि, खबर यहां आई थी कि सोनिया गांधी के अनुरोध पर आज की पूछताछ को ईडी के अधिकारियों के द्वारा रोक दिया गया था। इसको जयराम रमेश ने पूरी तरीके से निराधार बताया है।

प्रमुख खबरें

Nishikant Dubey पहुंचे Court, पूर्व वित्त सचिव Subhash Garg पर ठोका मानहानि का केस

IIT Indore ने बनाया AI टूल HGAST, स्पीच ट्रांसलेशन में सुधारेगा जेंडर की गलतियां

BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक