ईडी ने नौकरी घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस की नेता सायोनी घोष को समन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2023

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल भर्ती घोटाले में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी जांच के सिलसिले में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष को समन जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोष को 30 जून को पूर्वाह्न 11 बजे कोलकाता स्थिति ईडी के कार्यालय में अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान घोष का नाम कई बार सामने आया। हमारे पास इस घोटाले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ कई सौदों में घोष की संलिप्तता के बारे में साक्ष्य मिले हैं। हमने उन्हें (घोष को) शुक्रवार को कुछ खास दस्तावेज लाने को कहा है।’’

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश

US Fed ने Interest Rate में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की, 3 साल बाद कर्ज होगा महंगा

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की