Tihar Jail पहुंची ED की टीम करेगी Manish Sisodia से पूछताछ

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद है। इसी बीच अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया से पूछताछ शुरू कर दी है। मनीष सिसोदिया को सोमवार को ही तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। अब तिहाड़ जेल में ही सिसोदिया से पूछताछ हो रही है।

इस मामले में हुई है गिरफ्तारी

बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली में कथित तौर पर शराब नीति में घोटाले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इस मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले छह महीने तक जांच पड़ताल की थी,जिसके बाद उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस पूछताछ में मनीष सिसोदिया सीबीआई के कई सवालों के जवाब नहीं दे सके थे, जिसके बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

अरविंद केजरीवाल का आया बयान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह होली पर देश के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छा काम करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि देश को लूटने वाले बच कर निकल रहे हैं। डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है... लेकिन इन सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को सुधारने वाले दो लोग-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन-जेल में हैं।” 

प्रमुख खबरें

Reliance Jio IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 27 करोड़ नए Share जारी करेगी कंपनी

जनप्रतिनिधि के रूप में 25 साल पूरे होने पर Rajasthan Cabinet ने PM Narendra Modi को दी बधाई

SEBI ने Rajesh Exports और चेयरमैन पर लगाया प्रतिबंध रखा बरकरार, वित्तीय गड़बड़ी का मामला

IDBI Bank में हिस्सेदारी बिक्री Modi Govt का 13वां रणनीतिक विनिवेश होगा