बैंक खातों पर रोक हटाने के वीवो के अनुरोध पर गौर करे ईडी: दिल्ली उच्च न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय से कहा कि चीन की स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी वीवो के अनुरोध पर वह विचार करे जिसमें कंपनी ने कुछ देनदारी के निपटान के लिए बैंक खातों से लेनदेन करने की इजाजत मांगी है। दिल्ली उच्च न्यायालय वीवो के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की धनशोधन जांच के सिलसिले में बैंक खातों पर रोक लगाने के खिलाफ कंपनी की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने ईडी से कहा कि वीवो की इस याचिका पर उसका क्या रूख है, वह बताए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के CM ने पुलिस से कहा, काफिले के लिये किसी विशेष बंदोबस्त की जरूरत नहीं

इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ के समक्ष यह याचिका आई थी जिन्होंने इसे तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पांच जुलाई को वीवो और संबंधित कंपनियों के खिलाफ धन शोधन जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर तलाशी ली थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में वीवो और उससे संबंधित कंपनियों से जुड़े 44 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। वीवो ने अपनी याचिका में बैंक खातों पर रोक लगाने के ईडी के आदेश को रद्द करने का अनुरोध भी किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर