राज ठाकरे से पूछताछ करेगी ED, कई MNS कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। केंद्रीय एजेंसी ने आईएलएंडएफएस घोटाले की जांच के सिलसिले में ठाकरे को नोटिस दिया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मनसे के एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पार्टी ने दावा किया है कि यह कार्यकर्ता मनसे प्रमुख राज ठाकरे को आईएलएंडएफएस घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए नोटिस की वजह से ‘परेशान’ था। राज ठाकरे को भेजे ईडी के नोटिस के बारे में पूछने पर उनके चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पूछताछ से कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जाम्बिया के साथ सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध है भारत: राष्ट्रपति कोविंद

मनसे प्रमुख राज ठाकरे को धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है जिसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 (गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध) लगा दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘राज ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय के बाहर नहीं जाने की अपील की है, लेकिन हम कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल