प्रवर्तन निदेशालय उत्तर प्रदेश धर्मांतरण मामले में धन शोधन पहलू की जांच करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में कुछ मूक-बधिर छात्रों और गरीब लोगों के इस्लाम में कथित तौर पर धर्मांतरण के संबंध में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित वित्त पोषण के संबंध में धन शोधन का एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी के बराबर माने जाने वाली प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज की गई है। यह मामला तब सामने आया था जब उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के जामिया नगर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: केरल महिला आयोग की अध्यक्ष जोसेफाइन ने अपने बयान पर विवाद होने पर दिया इस्तीफा

एजेंसी के पास जांच के दौरान आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने और बाद में मुकदमा चलाने और कानून के तहत निर्धारित तीन से सात साल के बीच सजा दिलाने के लिए पीएमएलए अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर करने का अधिकार है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद मीडिया को बताया था कि गौतम, जो खुद हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हैं, ने पुलिस पूछताछ में शादी, पैसे और नौकरी का लालच देकर कम से कम 1,000 लोगों को इस्लाम में परिवर्तित करने का दावा किया। इन दोनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और उत्तर प्रदेश के कड़े धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों इस समय पुलिस हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा