हिंद महासागर में सिंगापुर की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज में आग लगी: श्रीलंका नौसेना

 Sri Lanka

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डि सिल्वा ने बताया कि लाइबेरिया के झंडे वाला एमएससी जहाज 22 जून को कोलंबो बंदरगाह से रवाना हुआ था और वह सिंगापुर की ओर जा रहा था किंतु श्रीलंका की समुद्री सीमा के पार जाने के बाद उसमें आग लग गयी।

कोलंबो। हिंद महासागर में सिंगापुर की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज में आग लग गयी। श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डि सिल्वा ने बताया कि लाइबेरिया के झंडे वाला एमएससी जहाज 22 जून को कोलंबो बंदरगाह से रवाना हुआ था और वह सिंगापुर की ओर जा रहा था किंतु श्रीलंका की समुद्री सीमा के पार जाने के बाद उसमें आग लग गयी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के नौसेना को इस जहाज में आग लगने की सूचना दी गयी। उन्होंने कहा कि चूंकि जहाज अब भी श्रीलंका की तलाश एवं बचाव सीमा में है, इसलिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: केरल महिला आयोग की अध्यक्ष जोसेफाइन ने अपने बयान पर विवाद होने पर दिया इस्तीफा

प्रवक्ता ने बताया कि देश के दक्षिणी छोर किरिंडा से करीब 483 समुद्री मील की दूरी पर यह जहाज है और उसके इंजन में आग लगी है। फिलहाल समीप के एक व्यापारिक जहाज को सहायता पहुंचाने को कहा गया है। अभी एक सप्ताह पहले श्रीलंका के मुख्य बंदरगाह के पास एक मालवाहक जहाज आग लगने के बाद डूब गया था। उसपर कई टन रसायन लदा था। सिंगापुर के झंडे वाले ‘एक्स-प्रेस पर्ल ’ जहाज में मई में आग लग गयी थी। लेकिन वह 17 जून को डूबा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़