Canada के Edmonton Gurdwara में अरदास के दौरान पेचकस से हमला, दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

(इंट्रो से एक शब्द हटाते हुये) टोरंटो, 22 अगस्त कनाडा में एडमंटन के एक गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह अरदास के दौरान 27 वर्षीय व्यक्ति ने दो लोगों पर पेचकस से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस यह पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है कि यह हमला घृणा के कारण किया गया या नहीं।

ईपीएस के कार्यवाहक निरीक्षक एरिक स्टीवर्ट ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस की घृणा अपराध इकाई मामले की जांच कर रही है। ‘सीबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार, नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख टेंपल के उपाध्यक्ष जोरा ग्रेवाल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि घटना के समय गुरुद्वारे में सुबह की अरदास हो रही थी और कई लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल हुए लोग श्रद्धालु हैं जबकि ग्रेवाल ने कहा कि इनमें एक व्यक्ति गुरुद्वारे का ग्रंथी और दूसरा व्यक्ति लंबे समय से वहां सेवा कर रहा एक स्वयंसेवक है।

ग्रेवाल ने बताया कि गुरुद्वारे के अंदर मौजूद लोगों ने जब हथियारबंद व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने ग्रंथी पर पेचकस से कई बार वार किए और इसके बाद बुजुर्ग स्वयंसेवक पर भी हमला किया। खबर के मुताबिक, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं।

संदिग्ध भी घायल हुआ और उसे भी अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Pune के कॉलेज में Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले बवाल, ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 50 से अधिक पर केस दर्ज

दिल्ली में BJP राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हाई-लेवल बैठक: आगामी विधानसभा चुनावों की बिछी बिसात, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Work Culture में तेजी से वायरल हो रहा Micro Break ट्रेंड, Desk Job वालों के लिए वरदान है यह 2-Minute ट्रिक

US- Canada में छिड़ी ट्रेड वॉर! Donald Trump के 50% टैरिफ के आगे नहीं झुके कार्नी, बातचीत तोड़ ईंट का जवाब पत्थर से देने का ऐलान!