मध्य प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य शिवराज सरकार की प्राथमिकताएँ

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य मध्य प्रदेश शासन की प्राथमिकताएँ हैं। दोनों ही क्षेत्रों में राज्य में व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। शिक्षा के विस्तार के साथ ही उसकी गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस बनाएँ, जिससे विद्यार्थी वर्चुअल माध्यम से भी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में समय से पूर्व आया मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में छोटे स्थानों पर भी स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाई जाएँगी। गाँव, कस्बों और छोटे शहरों सभी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि खाचरौद में एक करोड़ 32 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। एक वर्ष में इसका कार्य पूर्ण होगा। खाचरौद में 20 लाख रुपये की लागत से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। उज्जैन में चिकित्सा महाविद्यालय का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर पीएम और एएम का जताया आभार

केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गेहलोत ने खाचरौद से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में विकास के पर्याय हैं। प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग का बजट दोगुना कर दिया है। प्रदेश के हर शासकीय महाविद्यालय, जिनके पास भूमि उपलब्ध है, का भवन निर्माण कराया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

शासकीय विक्रम महाविद्यालय खाचरौद में विश्व बैंक परियोजना में निर्माण कार्यों के लिए दो करोड़ 20 लाख रूपये स्वीकृत हैं। इसमें 27 लाख रूपये  से छ: क्लास रूम, छ: प्रयोगशाला कक्ष और स्टाफ रूम का निर्माण, 65 लाख रूपये से उन्नयन, 8 लाख रूपये से दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप और 20 लाख रूपये से अतिरिक्त विकास कार्य किया जाना है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश