NEET-CBSE विवाद: Kejriwal बोले, 'अक्षम' Pradhan को PM Modi तुरंत बर्खास्त करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अक्षम और निकम्मा करार देते हुए सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री की वजह से देश भर के लाखों बच्चों को मानसिक प्रताड़ना नहीं दी जा सकती। केजरीवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग की। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में जारी एक वीडियो संदेश में कहा, सीबीएसई मूल्यांकन में भारी अनियमितताओं ने लाखों बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, पहले नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) और अब सीबीएसई।

अपने एक मित्र का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि ऑनलाइन पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है और स्कैनिंग फीचर्स पूरी तरह से धुंधले दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, एक अक्षम और निकम्मे शिक्षा मंत्री की वजह से हमारे देश के बच्चों को मानसिक आघात नहीं पहंचाया जा सकता। मोदी जी कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि शिक्षा मंत्री को तुरंत उनके पद से हटा दें। शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि सीबीएसई अपने परिणाम-पश्चात सेवा पोर्टल में तकनीकी चुनौतियों के समाधान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास और आईआईटी-कानपुर के विशेषज्ञों की मदद लेगा।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi