कमला नेहरू अस्पताल के हादसे से घबराया शिक्षा विभाग, मंत्री ने दिए फायर और सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

By Suyash Bhatt | Nov 11, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल अग्निकांड से सबक लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स के फायर और सेफ्टी ऑडिट का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में इसे लेकर निर्णय लिया गया है। वहीं इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने फायर और सेफ्टी ऑडिट को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें:मुआवजे के लालच में महिला ने रची अपने बच्चे की न मिलने की कहानी 

दरअसल सोमवार की रात कमला नेहरू चिकित्सालय में वेंटिलेटर में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई थी। आग लगने की वजह से मौके पर ही शिशुओं की मौत हो गई। वहीं कई शिशु झुलस गए थे। जिसके बाद इस मामले में फायर और सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे थे।

प्रमुख खबरें

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं