शिक्षा विभाग ने सभी DEO को भेजा सख्त आदेश, 6 बिंदुओं पर तत्काल अनुपालन करने को कहा

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 28, 2025

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में सभी डीईओ को पत्र लिखकर 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि विभाग की ओर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। परंतु 26 अगस्त की समीक्षा में पाया गया कि कुछ जिले इन निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके बाद विभाग ने एक सप्ताह के भीतर इनका अनुपालन सुनिश्चित करने कहा है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: हरियाली संवारने में अहम भूमिका निभा रही हैं जीविका दीदियां, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को मिल रही मजबूती

• प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम 3 शिक्षक और मध्य विद्यालयों में कम से कम 5 शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

• स्थानांतरित शिक्षकों का अंतिम वेतन पुर्जा (एलपीसी) इन और आउट तुरंत पूरा करें। साथ ही, टीआरई-1, 2, 3 के तहत चयनित विद्यालय अध्यापकों, सक्षमता उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों का वेतन भुगतान को अपडेट किया जाए।

• विद्यालयों का नियमित निरीक्षण हो।

• कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी में फोन न उठाने और फोटोग्राफ अपलोड न करने वाले प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

• ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ओर से दायर परिवाद पत्रों का तुरंत निष्पादन किया जाए।

• और विभागीय कार्रवाईयों का तुरंत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: Bihar: कल से राजगीर में शुरू होगा एशिया कप 2025, आठ प्रमुख टीमें इस टूर्नामेंट में लेंगी भाग

डीईओ करेंगे दैनिक समीक्षा

अपर मुख्य सचिव ने डीईओ को दैनिक समीक्षा कर इन बिंदुओं पर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, इन बिंदुओं की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को मुख्यालय स्तर से की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Tarn Taran बस हादसे के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देगी Punjab Government

PM Modi से नहीं मिला, साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा: Baldevji Thakor

राजस्थान में Tribal Community के विकास पर 3200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, CM Bhajanlal Sharma का एलान

Haryana BJP अध्यक्ष Archana Gupta बोलीं, जनसेवा और अंत्योदय पार्टी की मजबूत वैचारिक नींव