शिक्षण संस्थाओं को राजनीति का अखाड़ा ना बनाया जाए: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

अमेठी (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जेएनयू के सिलसिले में पूछे गए सवाल पर कहा  मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रही हूं कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा ना बनाया जाए। इससे हमारे छात्रों के जीवन और उनकी प्रगति पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा,  मैं आशान्वित हूं कि राजनीति का अखाड़ा और राजनीतिक मोहरे की तरह छात्रों को इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ नहीं CAA, मोदी सरकार सभी के लिए: आठवले

बाद में, केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने फैसला किया है कि अमेठी में सांसद निधि से अब जो भी विकास कार्य किए जाएंगे उनके शिलान्यास और उद्घाटन का काम बालिकाएं ही करेंगी। स्मृति ने गौरीगंज, मुसाफिरखाना एवं फुरसतगंज में रोगी आश्रय स्थल का उद्घाटन किया। गौरीगंज के असैदापुर में रैन बसेरा का लोकार्पण तथा जिला अस्पताल में आयोजित अटल संसदीय चिकित्सा मेले का उद्घाटन किया। साथ ही गौरीगंज के शाहगढ़ में किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण और अमेठी में कौशल विकास केंद्र का भी उद्घाटन किया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार