NEET परीक्षा में भ्रष्टाचार के बारे में शिक्षा मंत्रालय को सोचना चाहिए, सुप्रिया सुले बोलीं- पूरी तरह ये केंद्र सरकार की नाकामी

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2024

एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि जिस तरह से यह नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है। मेरे ख्याल से एसआईटी की जांच का जो आदेश आया है वह जल्द से जल्द होना चाहिए। बच्चों को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है उसके बारे में शिक्षा मंत्रालय को सोचना चाहिए। यह पूरी नाकामी केंद्र सरकार की है। सुप्रीम कोर्ट ने ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आधार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 को फिर से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जवाब मांगा। 

इसे भी पढ़ें: NEET Students Protest | छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय के पास प्रदर्शन किया, NEET में अनियमितताओं की जांच की मांग की

 शीर्ष अदालत ने शिवांगी मिश्रा और अन्य द्वारा दाखिल याचिका को लंबित याचिका के साथ संलग्न कर एनटीए को जल्द से जल्द जवाब दाखिल करने को कहा। शीर्ष अदालत की पीठ में गर्मियों के अवकाश के बाद आठ जुलाई से नियमित सुनवाई शुरू होगी। अवकाश 20 मई से शुरू हुआ था। एनटीए देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी आयोजित करता है। पीठ ने कहा, नोटिस जारी किया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को जल्द से जल्द जवाब दाखिल करना होगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मैच, सेमीफाइनल पर निगाहें!

Ahmedabad Police ने किया Boss Scam का भंडाफोड़, Pakistan और China तक फैला है इस साइबर जाल का नेटवर्क