लड़कों को मूल्यों की शिक्षा देना समय की मांग: किरण बेदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2019

नयी दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार को कहा कि समाज में माता-पिता सिर्फ लड़कियों पर नियंत्रण रखना जानते हैं, लेकिन उन्हें महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने के लिए अपने बेटों को काबू में र‍खना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सिर्फ परीक्षा में पास कराने वाली शिक्षा के अलावा नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देने का भी सुझाव दिया।

हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार के बाद हत्या के वीभत्स मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण बेदी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं का मुख्य कारण लड़कों को दी जा रही कमजोर परवरिश है। लड़के अपने माता-पिता के नियंत्रण में नहीं हैं। माता-पिता को उन्हें अपने नियंत्रण में रखना चाहिए और साथ ही नियमित रुप से लड़कों की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद की घटना पर मौन क्यों हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ लड़कियों को नियंत्रण में रखना जानते हैं, लेकिन लड़कों को काबू में रखना हमें नहीं आता। माता-पिता बड़े लड़कों को जल्दी घर आने के लिए कहने से डरते हैं। उन्हें बुरी संगति में पड़ने से बचाना होगा।’’ वर्ष 1972 बैच की आईपीस अधिकारी और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित बेदी ने निर्भया निधि का उचित इस्तेमाल करने और शाम के समय अंधेरे इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA