Pollution In Delhi: शिक्षा पर भी प्रदूषण का असर, दिल्ली में 8 नवंबर तक बंद रहेंगे प्राथमिक स्कूल

By अंकित सिंह | Nov 04, 2022

दिल्ली में वायु गुणवत्ता काफी खराब स्थिति में है। यही कारण है कि इसका असर आम जनजीवन पर तो पड़ ही रहा है। साथ ही साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण और वायु की खराब गुणवत्ता की वजह से 8 नवंबर 2022 तक सभी प्राथमिक कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। यह फैसला दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से लिया गया है। इसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि दिल्ली में एक्यूआई लेवल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस सभी प्राथमिक क्लास 8 नवंबर तक बंद रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज, दम घोट रही दिल्ली की हवा

दिल्ली में धुएं की मोटी परत छाये रहने के चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में प्राथमिक तौर पर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के कारण दोपहर दो बजे एक्यूआई 445 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 400 से ऊपर का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है और बीमारियों से जूझ रहे लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर