कालाधन स्वदेश वापस लाने को लेकर प्रयास जारी: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

शिमला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि कुछ भारतीयों द्वारा विभिन्न विदेशी बैंकों में जमा कालाधन को वापस लाने को लेकर प्रयास जारी हैं। वित्त और कॉरपोरेट कार्य मामलों के राज्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। मंत्री ने कहा, ‘‘कार्रवाई जारी है। सरकार इस मामले में निष्क्रिय नहीं बैठी है। यह लंबी कानूनी प्रक्रिया है। इस संदर्भ में कुछ देशों के साथ समझौते हुए हैं। इसका परिणाम जल्दी देखने को मिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि पूर्व संप्रग सरकार ने कालाधन मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद इस मामले में कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने ही इसके लिये ए पी शाह आयोग का गठन किया।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बोले गहलोत, देश में नहीं है मंदी का माहौल

ठाकुर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले 100 दिनों में कामकाज को गिनाया। इसमें 370 और 35ए को हटाना शामिल हैं। यह तब किया गया जब संसद के उच्च सदन में बहुमत नहीं है। इसी प्रकार, मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये तीन तलाक को अवैध घोषितकरने का कानून पारित किराया। मंत्री ने कहा, ‘‘यह पहला मौका है जब कोई सरकार आजादी के बाद पहले 100 दिनों में ही कई ऐतिहासिक निर्णय किये।’’

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म