स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हो रहे हैं सर्वत्र प्रयत्न: भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि देश को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सर्वत्र प्रयत्न हो रहे हैं और इस संबंध में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने रविवार को यहां बताया कि रायपुर स्थित आरएसएस कार्यालय जागृति मंडल में सरसंघचालक मोहन भागवत के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छत्तीसगढ़ और महाकोशल प्रान्त की प्रान्तीय टोली की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान प्रवासी श्रमिक, पर्यावरण, स्वदेशी, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई। 

इसे भी पढ़ें: स्वयंसवेकों ने सरसंघचालक को सुनाए सेवाकार्यों के अनुभव, भोपाल में दो दिवसीय प्रवास पर हैं भागवत

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘‘ देश को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सर्वत्र प्रयत्न हो रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। कुटीर उद्योगों की गुणवत्ता को बल देने की आवश्यकता है। स्वदेशी के प्रति जनमानस में स्वाभिमान का भाव जगा है।’’ आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत की जलवायु, भारत की भूमि, भारत की मान्यताएं, भारत की परंपराएं, भारत का सामर्थ्य इतना है कि यदि हम सब संकल्प लें तो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कठिनाई नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के स्वाभिमान और देश के स्वावलंबन का विचार करते हुए अपने देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक व्यक्ति तथा एक समूह के नाते जो हमारी जिम्मेदारी है उसका हम पालन करेंगे। भागवत ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में हम अपना व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में जितना आवश्यक बातों को अंगीकार करेंगे तब यह देश एक बार फिर विश्व के सामने सही दिशा में चलने विश्व को प्रेरित करनेवाला रहेगा। प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में दोनों प्रान्त की छोटी टोली के सभी अपेक्षित अधिकारी सम्मिलित हुए। 

प्रमुख खबरें

Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख ठगे, Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़

370 की Biryani विवाद पर बोले CM Devendra Fadnavis, कॉमेडी में मर्यादा न लांघें

World Blood Donor Day 2026: आपका Blood Donation किसी के लिए है जीवनदान, World Blood Donor Day पर जानें क्यों आप हैं एक Real Hero