नेपाल में पार्टी की अंदरुनी मतभेद को दूर करने का प्रयास जारी, प्रचंड बोले- समय से पहले नहीं होगी महासभा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

काठमांडू। नेपाल के सत्तारूढ़ वामपंथी दल के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को कहा कि पार्टी के भीतर के मतभेदों को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी की महासभा का आयोजन तय समय से पहले किए जाने से भी इंकार किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने पार्टी की महासभा बुलाने का प्रस्ताव रखा था। काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने पूर्व माओवादी पार्टी के प्रतिनिधि स्थाई समिति के सदस्यों के साथ बैठक में उक्त बात कही। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की 45 सदस्यीय स्थाई समिति के 15 सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक स्थाई समिति के सम्मेलन की पूर्व संध्या पर हुई है।

इसे भी पढ़ें: किशनगंज बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, प्रचंड ने बैठक में कहा, ‘‘मैं किसी पद के लिए नहीं लड़ रहा हूं। मैं सिर्फ सही तरीके और तंत्र के साथ पार्टी चलाना चाहता हूं।’’ सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक और स्थाई समिति के सदस्य देव गुरुंग ने कहा कि सोमवार की बैठक में पार्टी के दोनों प्रमुखों के बीच हुई विभिन्न बैठकों की पूरी जानकारी दी गई। गुरुंग ने कहा कि हमने प्रमुख प्रचंड से कहा कि वह पार्टी में एकता बनाए रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा, ‘‘वैसे पार्टी में कुछ मतभेद दिख रहे हैं लेकिन आम सहमति पर पहुंचने के प्रयास जारी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी प्रमुख प्रचंड देश और नागरिकों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।’’ प्रचंड ने पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि वह मतभेद दूर कर लेंगे।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी