अफगानिस्तान में महिलाओं को सार्वजनिक जीवन से बाहर करने की कोशिशें बढ़ रही हैं: भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा|  भारत ने अफगानिस्तान में सार्वजनिक जीवन से महिलाओं को बाहर किये जाने की बढ़ती कोशिशों को लेकर शुक्रवार को चिंता व्यक्त की। उसने महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मानवाधिकार परिषद के 50वें सत्र में ‘‘अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों की स्थिति’’ विषय पर हुई चर्चा में उन्होंने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम के बारे में बहुत चिंतित हैं, जो अफगानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों की भलाई को सीधे प्रभावित करता है। अफगानिस्तान में महिलाओं को सार्वजनिक जीवन से बाहर करने की कोशिशें बढ़ रही हैं।’’

अग्रवाल ने कहा, ‘‘शिक्षा के अधिकार सहित महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।’’

उन्होंने पीड़ितों तथा उनके परिवारों और अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति भारत की ओर से गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के दुख को साझा करता है और ‘‘अफगानिस्तान के सच्चे दोस्त के रूप में’’ अफगानिस्तान के लोगों के लिए दो उड़ानों के जरिये 27 टन आपातकालीन राहत सहायता भेजी है।

अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा स्थिति के कारण नागरिकों, बच्चों, लड़कियों और महिलाओं के बुनियादी अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा और चिकित्सा देखभाल तक पहुंच में भारी बाधा उत्पन्न हुई है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से अफगानिस्तान की मदद करने का भी आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा