पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास की कोशिश होनी चाहिए : Priyanka Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भीषण गर्मी और लू के कारण हुई कई मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकास इस तरह से होना चाहिए कि पर्यावरण को नुकसान नहीं हो और लोगों की तरक्की भी हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कई राज्यों में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने संबंधी खबरें देखीं। दूसरी तरफ, गर्मी से पूरे देश में मौतें हो रही हैं। बढ़ता तापमान नये रिकॉर्ड बना रहा है। 


इस बार अप्रैल का महीना जलवायु के इतिहास में सबसे गर्म अप्रैल के रूप में दर्ज हुआ है।’’ प्रियंका गांधी ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन हमें ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम सबको मिलकर ऐसे विकास की कोशिश करनी होगी, जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हमें आगे बढ़ाए।

प्रमुख खबरें

Sambhal में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, परिवार के चार लोगों की मौत

Noida: तीन करोड़ की साइबर ठगी में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

Delhi के प्रेम नगर में विवाद के बाद मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

SSB के स्थापना दिवस पर CM Yogi ने वीर जवानों और उनके परिजनों को बधाई दी